ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

गोपालगंज में बढ़ रही एड्स मरीजों की संख्या, जिले में कुल 3100 HIV+, 26 प्रेग्नेंट महिलाएं और 3 थर्ड जेंडर भी शामिल

GOPALGANJ: गोपालगंज में HIV+ (एड्स) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां हर महीने 25 से 30 मरीज मिल रहे हैं। पिछले साल 283 नये मरीजों की पहचान की गयी थी। जिसमें सामान्य

गोपालगंज में बढ़ रही एड्स मरीजों की संख्या, जिले में कुल 3100 HIV+, 26 प्रेग्नेंट महिलाएं और 3 थर्ड जेंडर भी शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में HIV+ (एड्स) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां हर महीने 25 से 30 मरीज मिल रहे हैं। पिछले साल 283 नये मरीजों की पहचान की गयी थी। जिसमें सामान्य महिला-पुरुष शामिल थे। वही 26 गर्भवती महिलाएं और 3 थर्ड जेंडर भी एड्स से ग्रसित पाये गये थे। 


अभी गोपालगंज जिले में कुल 3100 पॉजिटिव मरीज जीवित है जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है वो सभी एआरटी सेंटर से निशुल्क दवा भी ले रहे हैं। इस बात की जानकारी गोपालगंज सदर अस्पताल के एआरटी सेंटर की काउंसलर पूनम ने दी। बताया कि गोपालगंज में हर साल मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 


पिछले साल की बात की जाए तो सामान्य महिला-पुरुषों में 283 मरीज एड्स के मिले थे। जिसमें 26 प्रेग्नेंट महिलाओं और 3 थर्ड जेंडर की रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव आई थी। इस साल कुल 312 एड्स के मरीज मिले हैं। एआरटी सेंटर से इन मरीजों को प्रतिमाह दवा ले रहे हैं और उनकी काउंसिल भी की जा रही है। यहां फ्री जांच की व्यवस्था है। 


ट्रकर व हाई रिस्क वालों की लगातार जांच की जा रही है। वही पॉजिटिव मरीजों के सेक्सुअल पार्टनर और उनसे जुड़े लोगों और उनके बच्चों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 16000 सामान्य महिला-पुरूष और 11000 गर्भवती महिलाओं का एचआईवी टेस्ट किया गया है। 




टैग्स