ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

अपराधियों ने पत्रकार को मारी 3 गोली, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका

GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन अपराधी बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का ह

अपराधियों ने पत्रकार को मारी 3 गोली, गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. आये दिन अपराधी बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहना अपराधियों ने एक पत्रकार को गोली मारा दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात गोपालगंज जिले के मीरगंज इलाके का है, जहां कुशवाहा मोड़ के पास अपराधियों ने पत्रकार शक्ति सिंह को गोली मार दी है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि अपराधियों ने 3 गोली मारी है. गोली लगने के कारण पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर उसकी इलाज में जुटे हुए हैं.


इस घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक घटनास्थल से एक जिंदा बम बरामद किया गया है. इसके अलावा 3 खोखा भी बरामद किये गए हैं.


पुलिसवालों ने आगे बताया कि जिस पत्रकार को गोली मारी गई है, उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जख्मी पत्रकार शक्ति सिंह पहले शराब की तस्करी में आरोपित रहा है. फिलहाल एक वेब पोर्टल में काम करता था. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता