ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंज

Bihar News : युवाओं के लिए अच्छी खबर ! नगर निकायों में निकलेगी बहाली, मंत्री ने कहा -जल्द भरे जाएंगे खाली पद

PATNA : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब उन्हें बाहर जाकर रोजगार की तलाश नहीं करनी होगी बल्कि सूबे के अंदर जल्द ही बड़े पैमाने पर बहाली आने वाली

Bihar News : युवाओं के लिए अच्छी खबर !  नगर निकायों में निकलेगी बहाली, मंत्री ने कहा -जल्द भरे जाएंगे खाली पद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब उन्हें बाहर जाकर रोजगार की तलाश नहीं करनी होगी बल्कि सूबे के अंदर जल्द ही बड़े पैमाने पर बहाली आने वाली है। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बात की जानकारी भाजपा नेता और नीतीश कैबिनेट के मंत्री ने दी है। इसके बाद युवाओं के अंदर थोड़ा जोश देखने को मिल सकता है। 


दरअसल, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि नगर निकायों में खाली पदों को जल्द ही भरा जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने बहाली की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। नितिन नवीन ने पटना के अधिवेशन भवन में नगर प्रबंधकों को नियोजन पत्र सौंपते हुए यह घोषणा की। 


इस मौके पर उन्होंने 65 नगर प्रबंधकों को नियोजन पत्र सौंपा, इनमें 19 महिलाएं हैं। नवनियुक्त नगर प्रबंधकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी एक नए ऊर्जा के साथ काम करें। विभाग एवं खुद को नए मुकाम तक पहुंचाएं। फिलहाल सभी नगर प्रबंधकों को वरीय अधिकारियों से गाइडलाइन मिलती रहेगी ताकि वे खुद को एक बेहतर सिटी मैनेजर के रूप में विकसित कर पाएं। 


नगर प्रबंधकों की टीम निकायों में संचालित योजनाओं के कार्यान्वयन में आ रही कठिनाइयों और समस्याओं का निष्पादन करेगी। सभी नगर प्रबंधक केन्द्र तथा राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इनके द्वारा राज्यस्तीर योजना जैसे कि मुख्यमंत्री निश्चय योजना, जल जीवन हरियाली योजना, पेय जलापूर्ति योजना, सम्राट अशोक भवन निर्माण, स्ट्रीट लाइट, शवदाह गृह, बस स्टैंड एवं केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का कार्यान्वयन भी किया जाएगा।