1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 27, 2019, 8:47:18 AM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार मदरसा बोर्ड के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है. बिहार सरकार ने पहली बार मदरसा बोर्ड के शिक्षकों और कर्मियों को पेंशन देने का ऐलान किया है. 7 अगस्त को बोर्ड के सौ साल पूरा होने वाला है, इसी मौके पर 1942 मदरसों के 18 हजार शिक्षकों और कर्मियों के लिए 1 अगस्त से पेंशन स्कीम लागू हो जाएगी. बेसिक वेतन का 10-12% पेंशन के रुप में कटेगा. जितनी राशि शिक्षकों-कर्मियों के वेतन से कटेगी, उतनी सरकार भी देगी. यही नहीं 1128 मदरसों के 13536 शिक्षकों और कर्मियों को अगस्त में सातवां वेतनमान मिलेगा जो मार्च से ही जोड़कर मिलेगा. इससे हर शिक्षक और कर्मियों को करीब 7 से 10 हजार प्रतिमाह का फायदा होगा.