Hindi News / news / डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए अच्छी खबर, विधानसभा में सरकार का बड़ा एलान

डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए अच्छी खबर, विधानसभा में सरकार का बड़ा एलान

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 08, 2019, 2:05:30 PM

डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए अच्छी खबर, विधानसभा में सरकार का बड़ा एलान

- फ़ोटो

PATNA : राज्य के अंदर आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटरों को लेकर सरकार में विधानसभा में बड़ा एलान किया है। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि डाटा इंट्री ऑपरेटरों के मानदेय भुगतान में देरी ना हो। https://www.youtube.com/watch?v=h9b_KohiZw0 विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में कांग्रेस विधायक शकील खान ने आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं डाटा एंट्री ऑपरेटर के स्थायीकरण और मानदेय भुगतान में देरी देरी का मसला उठाया था जिसके जवाब में सुशील कुमार मोदी ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि सभी डाटा इंट्री ऑपरेटरों को मानदेय का भुगतान हर महीने की 5 तारीख तक कर दिया जाए। हालांकि सुशील कुमार मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार बेल्ट्रॉन से आउटसोर्सिंग पर प्राप्त डाटा एंट्री ऑपरेटर से ही काम लेती रहेगी। फिलहाल डाटा एंट्री ऑपरेटरों के स्थायीकरण को लेकर सरकार सरकार की कोई योजना नहीं है। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट