Hindi News / news / GOOD NEWS: चार साल में होगा इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स, इसी सत्र से मिलेगा...

GOOD NEWS: चार साल में होगा इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स, इसी सत्र से मिलेगा मौका

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 26, 2019, 10:31:57 AM

GOOD NEWS: चार साल में होगा इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स, इसी सत्र से मिलेगा मौका

- फ़ोटो

DESK : बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) करने वालों के लिए अच्छी खबर है. अब ग्रेजुएशन के बाद अलग से दो साल का कोर्स करने की जरूरत नहीं होगी. केंद्र सरकार ने इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है. इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. जिसकी जानकारी गुरुवार को राज्य सभा में दी गई. मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रश्न काल में कहा कि चार साल के इंटीग्रेटेड बीएड कोर्स के लिए अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है. यह कोर्स विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू होगा. जिसके लिए सिलेबस भी तैयार कर लिया गया है. इस कोर्स के जरिए अभ्यर्थी अपना एक साल बचा सकते हैं.