1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 16, 2019, 7:00:31 PM
- फ़ोटो
PATNA : गोल इंस्टीट्यूट की ओर से श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक सेमीनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को सफलता के टिप्स दिए गए. गोल इंस्टिट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई भी स्टूडेंट्स टाइम के अनुसार लक्ष्य निर्धारित करे तो सफलता पाना बिल्कुल आसान है. छात्रों को दिन, सप्ताह और महीने का टारगेट बना कर स्टडी करनी चाहिए. नीट और एम्स के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को कैसे स्टडी करनी चाहिए. उनके सभी सवालों का जवाब कार्यक्रम में एक्सपर्ट की ओर से दी गई. छात्रों को दिशानिर्देश देने के लिए दिल्ली एम्स से समीर कुमार, पटना मेडिकल कॉलेज से किशुन जी साहू, आदित्य कुमार, दीपक कुमार और नालंदा मेडिकल कॉलेज से बबुआ जी ने अपने अनुभवों को छात्रों के साथ शेयर किया. उन्होंने बताया कि मेडिकल फील्ड में सफलता पाना मुश्किल बात नहीं है. गोल इंस्टिट्यूट के अस्सिस्टेंट डायरेक्टर रंजय सिंह ने टाइम मैनेजमेंट के महत्व को समझते हुए कहा कि प्रकृति ने सभी को दिन रात मिलकर 24 घंटे का बराबर समय दिया है. जो छात्र समय का सही इस्तेमाल करते हैं. वही स्टूडेंट सफलता हासिल करते हैं. इस मौके पर छात्रों के बीच गौरव प्रकाश और आनंद वत्स ने भी महत्वपूर्ण अनुभवों को साझा किया. उन्होंने बताया कि गोल इंस्टिट्यूट छात्रों को सफलता दिलाने के लिए शुरू से प्रतिबद्ध रही है. संस्थान की ओर से कई छात्र-छात्राओं के सपने साकार हुए हैं. पिछले कई वर्षों से कई छात्रों ने प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन पाकर सफलता हासिल किया.