Hindi News / news / जीएनएम नर्सों ने मंगल पांडे के आवास को घेरा, परीक्षा का आयोजन कराने...

जीएनएम नर्सों ने मंगल पांडे के आवास को घेरा, परीक्षा का आयोजन कराने की रखी मांग

1st Bihar Published by: Ranjan Singh Updated Sep 11, 2020, 1:40:43 PM

जीएनएम नर्सों ने मंगल पांडे के आवास को घेरा, परीक्षा का आयोजन कराने की रखी मांग

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में जीएनएम की नर्सों ने आज स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव किया और खूब नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी कुछ मुख्य मांगें हैं जिनपर सरकार कोई विचार नहीं कर रही है जिस वजह से बाध्य होकर उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है. 


प्रदर्शनकारियों ने मांगें हैं कि उनकी जीएनएम की थर्ड इयर की परीक्षा एक सप्ताह के अन्दर ली जाए और जल्द से जल्द उसका रिजल्ट निकाला जाए, बिहार तकनिकी चयन आयोग में नियुक्ति के लिए जीएनएम छात्र/छात्रा (सत्र 2016-2019) को भी सम्मिलित किया जाए. 



प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि जल्द से जल्द सरकार उनकी मांगों पर विचार विमर्श नहीं करती है तो वो लोग उग्र आन्दोलन करने को बाध्य होंगी और चुनाव में सरकार को सबक सिखाएंगी.