1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 07, 2019, 10:11:22 PM
- फ़ोटो
PATNA: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक रुप से पार्टी को उनके निधन से भारी नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई मुश्किल है. उन्होंने कहा कि आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से उनका काफी जुड़ाव था. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सुषमा स्वराज मुश्किल में फंसे भारतीय की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती थी और उन्होंने कई भारतीयों की मदद की जो किसी मुसीबत में फंसे थे. वहीं जम्मू और कश्मीर से धारा 370 के हटाए जाने को लेकर उठे विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस मसले पर कोई क्या बोलता है उन्हें इस बात से मतलब नहीं है लेकिन सच्चाई यही है कि इस धारा के चलते कश्मीर का विकास नहीं हो पा रहा था. गिरिराज सिंह ने कहा कि कश्मीर में भारत का स्विट्जरलैंड बनने की क्षमता है और आने वाले दिनों में कश्मीर का खूब विकास होगा. पटना से राजन की रिपोर्ट