1st Bihar Published by: Updated Mar 22, 2020, 4:28:45 PM
- फ़ोटो
PATNA : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह को बिहारियों की चिंता सता रही है. जनता कर्फ्यू के बीच दिल्ली में मौजूद गिरिराज सिंह ने आज हवन किया है. हवन के जरिए गिरिराज सिंह में कोरोना संकट पर निजात के लिए प्रार्थना की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज भारत में जनता कर्फ्यू लगा है. लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं.
भारत में आज सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हो चुकी है. मुंबई, सूरत और पटना में एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है. बिहार में अब एक-एक कर कोरोना के मरीज सामने आने लगे हैं. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अब बिहारियों की चिंता हो रही है. कोरोना संकट से बचाव के लिए गिरिराज सिंह हवन कर रहे हैं.
उधर दूसरी ओर बिहार में कोरोना की वजह से पहली मौत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर राज्य के मुख्य सचिव राज्य के डीजीपी और स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव के साथ बैठक के शुरू कर दी है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...