ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनी

दल मिले दिल नहीं: गिरिराज का नाम सुनते ही भड़क गए नीतीश के करीबी, बोले- उनका बयान कोई सुनता है क्या? भूल सुधारने की भी कह दी बात

JAMUI: बिहार में एनडीए की सरकार तो बन गई लेकिन इसमें शामिल दलों के नेताओं के दिल अभी तक नहीं मिले हैं। इसका पता तब चला जब जमुई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री से ग

दल मिले दिल नहीं: गिरिराज का नाम सुनते ही भड़क गए नीतीश के करीबी, बोले- उनका बयान कोई सुनता है क्या? भूल सुधारने की भी कह दी बात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में एनडीए की सरकार तो बन गई लेकिन इसमें शामिल दलों के नेताओं के दिल अभी तक नहीं मिले हैं। इसका पता तब चला जब जमुई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री से गिरिराज सिंह को लेकर सवाल पूछा गया। गिरिराज सिंह का नाम सुनते ही मंत्री श्रवण कुमार भड़क गए और कहा कि गिरिराज सिंह के बयान को कोई नहीं सुनता है, उनके बयान को वही समझ सकते हैं।


दरअसल, मंत्री श्रवण कुमार रविवार को गिद्धौर स्थित कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे थे। जब मीडिया कर्मियों ने गिरिराज सिंह द्वारा दिए गए एक बयान के बारे में मंत्री श्रवण कुमार से पूछा तो वे भड़क गए और कहा कि गिरिराज सिंह के बयान को कौन सुनता है? उन्होंने कहा कि हमलोग तो नहीं देखते हैं गिरिराज सिंह का बयान। क्या बोलते हैं वहीं समझ सकते हैं दूसरा कौन समझ सकता है। नीतीश कुमार की भूल थी की, भाजपा की भूल थी, की गिरिराज सिंह की भूल थी जिनका भी भूल हो सुधार लेना चाइए।


बता दें कि गिरिराज सिंह ने कहा था कि नीतीश कुमार की गलतियों का परिणाम है कि लालू और तेजस्वी को बनवास खत्म हो गया। नीतीश कुमार अगर भूल नहीं किए होते तो आज इनका कहीं अता-पता नहीं होता। नीतीश कुमार के भूल के परिणाम है कि लालू यादव और तेजस्वी का उदय हुआ। तेजस्वी को नीतीश कुमार का लॉकेट लगाकर घूमना चाहिए ना कि उनको गाली देने चाहिए।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता