ब्रेकिंग
पटना में मानवता हुई शर्मसार: सड़क हादसे के बाद कोल्ड ड्रिंक की लूट, तड़पते रहे ड्राइवर-खलासी1St Bihar की खबर का बड़ा असर ! 35 लाख वसूली के आरोप और FIR के खेल में थानेदार सस्पेंड...थाने में 72 घंटे रखने के बाद दर्ज किया था केसबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्यापटना में मानवता हुई शर्मसार: सड़क हादसे के बाद कोल्ड ड्रिंक की लूट, तड़पते रहे ड्राइवर-खलासी1St Bihar की खबर का बड़ा असर ! 35 लाख वसूली के आरोप और FIR के खेल में थानेदार सस्पेंड...थाने में 72 घंटे रखने के बाद दर्ज किया था केसबिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, 20 स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन; दो दिन चलेंगी विशेष ट्रेनेंबिहार STF की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियारों के साथ तीन अपराधी अरेस्ट, एक मोस्ट वांटेड को भी दबोचाबिहार में डबल मर्डर से सनसनी: पेड़ काटने पर भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतारा, मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या

झारखंड में सांसद साक्षी महाराज को प्रशासन ने किया जबरन क्वॉरेंटाइन, BJP ने पूछा..तेजप्रताप को क्यों छोड़ा

RANCHI: दिल्ली से गिरिडीह पहुंचे बीजेपी उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह प्रशासन ने 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया. इसके बाद तो झारखंड में राजनीति शुरू हो गई है. बी

झारखंड में सांसद साक्षी महाराज को प्रशासन ने किया जबरन क्वॉरेंटाइन, BJP ने पूछा..तेजप्रताप को क्यों छोड़ा
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: दिल्ली से गिरिडीह पहुंचे बीजेपी उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह प्रशासन ने 14 दिन के लिए क्वॉरेंटाइन कर दिया. इसके बाद तो झारखंड में राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी ने सवाल उठाया है कि यह किस तरह का नियम है. अगर नियम है तो लालू प्रसाद से मिलने आए तेज प्रताप यादव और उनके सैकड़ों समर्थकों को प्रशासन ने क्वॉरेंटाइन क्यों नहीं किया.

गुरुमाता से मिलने आए थे महाराज

साक्षी महाराज शनिवार को अपनी गुरुमाता से मिलकर शांति भवन आश्रम से लौट रहे थे. पीरटांड़ थाना के पास पुलिस ने उनकी गाड़ी रोक ली. इसके बाद गिरिडीह एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने उन्हें मकतपुर स्थित शांति भवन में क्वॉरेंटाइन कर दिया. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया है. साक्षी महाराज ने कहा कि 97 साल की गुरुमाता नरायणजी आईसीयू में हैं. उनके दर्शन के लिए शनिवार को दिल्ली से राजधानी एक्सप्रेस से सुबह 10 बजे धनबाद पहुंच. सुबह 11 बजे शांति भवन में माता के दर्शन किए और 12 बजे दिल्ली लौट रहा था. इस दौरान ही मुझे पीरटांड़ में पुलिस ने रोक दिया. मैंने बताया कि दिल्ली लौंटने का टिकट भी है. लेकिन एसडीएम कुछ सुनने को तैयार नहीं हुई. जबकि मैं झारखंड के मुख्य सचिव और डीजीपी से अनुमति लेकर आया था.

अपराधी की तरह रोका गया

झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद  दीपक प्रकाश ने कहा कि साक्षी महाराज को किसी अपराधी की तरह बैरिकेडिंग कर रोका गया और उन्हें जबरन क्वॉरेंटाइन करना सरकार की राजनीतिक बदले की भावना दर्शाती है. दीपक ने कहा कि तीन दिन पहले 60 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना से रांची आए राजद नेता तेजप्रताप यादव को क्वॉरेंटाइन क्यों नहीं किया गया.


टैग्स