ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर अंचल अमीन, 15 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर अंचल अमीन को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी रिश्वत के पैसे ले रहा

गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर अंचल अमीन, 15 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर अंचल अमीन को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी रिश्वत के पैसे ले रहा था, तभी पटना से आई निगरानी की टीम ने उसे नगरनौसा अंचल कार्यालय से धर दबोचा। निगरानी की इस एक्शन के बाद अंचल के अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।


दरअसल, नगरनौसा अंचल कार्यालय में तैनात अमीन मनोज कुमार ने परिवादी अजय कुमार से काम करने के एवज में 15 हजार रुपए की डिमांड की थी। आरोपी अंचल अमीन पैसों के लिए लगातार अजय कुमार पर दबाव बना रहा था। परेशान होकर अजय कुमार ने निगरानी विभाग से इसकी शिकायत की थी। निगरानी ने जांच में मामले को सही पाया और आरोपी अंचल अमीन को रंगेहाथ दबोचना के लिए जाल बिछाया।


शुक्रवार को निगरानी की टीम पटना से नालंदा पहुंची और नगरनौसा अंचल कार्यालय में आरोपी अंचल अमीन को उस वक्त धर दबोचा जब वह रिश्वत के पैसे ले रहा था। आरोपी के पास से रिश्वत के रूप में लिए गए 15 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अंचल अमीन को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता