ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार की घूसखोर पुलिस: गाड़ी छोड़ने के लिए 2000 रुपये रिश्वत ली, सोशल मीडिया पर हो गया वीडियो वायरल

BEGUSARAI: हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर बिहार में पुलिस काम कर रही है। बेगूसराय में घूसखोर पुलिस का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। रिश्वत ले

बिहार की घूसखोर पुलिस: गाड़ी छोड़ने के लिए 2000 रुपये रिश्वत ली, सोशल मीडिया पर हो गया वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: हम नहीं सुधरेंगे की तर्ज पर बिहार में पुलिस काम कर रही है। बेगूसराय में घूसखोर पुलिस का जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। रिश्वत लेते पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। गाड़ी को छोड़ने के एवज में बतौर घूस दस हजार रूपये की मांग लोहिया नगर थाने की पुलिस किशोर कुमार के द्वारा की गयी। लेकिन वाहन मालिक ने जब दस हजार रुपया देने से इनकार कर दिया। तब दो हजार रुपये में बात बनी जिसके बाद गाड़ी के मालिक ने पुलिसकर्मी को दो हजार रुपये दिये। तब जाकर पुलिसकर्मी ने गाड़ी को छोड़ा।


घूस लेते पुलिसकर्मी का इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल साइट पर वायरल कर दिया। बताया जाता है कि लोहिया नगर थाना पुलिस किशोर कुमार ने गाड़ी छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये की मांग की थी। काफी देर तक इसे लेकर बातचीत हुई तब जाकर दो हजार रुपये में बात बनी। जिसके बाद दो हजार रुपये देकर ऑनर ने अपनी गाड़ी छुड़ाई। वायरल हुए वीडियो में भी आप देख सकते है कि कि कैसे पुलिसकर्मी रिश्वत लेते दिख रहा है। घूस लेने का वीडियो वायरल होने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि आरोपी पुलिसकर्मी पर क्या कार्रवाई हो पाती है। 


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता