ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

घूसखोर हेल्थ मैनेजर को निगरानी ने दबोचा, 10 हजार कैश लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार

CHAPRA: बिहार में घूस लेने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि विजिलेंस की टीम आए दिन छापेमारी कर रही है और घूसखोर को पकड़ रही है। दूसरों पर हो रहे कार्रवाई को देखकर भी लोग

घूसखोर हेल्थ मैनेजर को निगरानी ने दबोचा, 10 हजार कैश लेते रंगेहाथ किया गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: बिहार में घूस लेने वाले अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जबकि विजिलेंस की टीम आए दिन छापेमारी कर रही है और घूसखोर को पकड़ रही है। दूसरों पर हो रहे कार्रवाई को देखकर भी लोग सबक नहीं ले रहे है और चंद पैसों की लालच में सलाखों के पीछे जाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी बिहार में एक घूसखोर पकड़ा गया है। 


शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने इस बार छपरा में छापेमारी की है। जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के हेल्थ मैनेजर को घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा है। शिव कुमार पासवान को दस हजार रुपये कैश लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ दबोचा है। हेल्थ मैनेजर को गिरफ्तार कर विजिलेंस की टीम अपने साथ पटना ले गयी है। पीएचसी में तैनात हेल्थ मैनेजर शिव कुमार पासवान के बारे में यह शिकायत मिली थी कि दस हजार रुपये बतौर घूस की मांग वे कर रहे हैं। 


पीड़ित की शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने छापेमारी की। बताये गये जगह पर पीड़ित जैसे ही दस हजार रुपये लेकर पहुंचा और हेल्थ मैनेजर ने वो पैसे जैसे ही लिये निगरानी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब शिव कुमार पासवान से पूछताछ की जाएगी इसे लेकर उसे निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गयी है। पटना में उससे इस संबंध में पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।