ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

गैंगवार में घायल कुख्यात प्रिंस की इलाज के दौरान मौत, कोर्ट में पेशी के बाद हुआ था हमला

BEGUSARAI: बेगूसराय में हुए गैंगवार में घायल कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान आज मौत हो गयी है। शनिवार यानि कल कोर्ट में पेशी के बाद वह जब अपने घर लौट रहा था तभी ह

गैंगवार में घायल कुख्यात प्रिंस की इलाज के दौरान मौत, कोर्ट में पेशी के बाद हुआ था हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में हुए गैंगवार में घायल कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान आज मौत हो गयी है। शनिवार यानि कल कोर्ट में पेशी के बाद वह जब अपने घर लौट रहा था तभी हथियारबंद अपराधियों ने हमला बोला था। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ऐघू गांव के पास पेट्रोल पंप पर उसे गोली मारी गयी थी। जिसके बाद आनन-फानन में इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां आज प्रिंस ने दम तोड़ दिया। मृतक मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा गांव का रहने वाला था। हत्या, लूट, रंगदारी के दो दर्जन से अधिक मामले उसके खिलाफ दर्ज थे।  


बता दें कि कल शनिवार को बेगूसराय के कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार को कोर्ट में पेशी के बाद गोली मारी गयी थी। इस गैंगवार की घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी थी। बदमाशों ने यह सोचकर उसके सिर में गोली मारी थी कि जान बचने की कोई गुंजाइश ना रहे और आखिरकर रविवार को इलाज के दौरान प्रिंस कुमार की मौत हो गयी। 


बताया जाता है कि मटिहानी थाना क्षेत्र के बदलपुरा निवासी कुख्यात बदमाश प्रिंस कुमार कोर्ट में पेशी के बाद अपने चार साथियों के साथ कार से अपने घर बदलपुरा जा रहा था। इसी दौरान मुफस्सिल थाना के एघु गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और उससे बातचीत करने लगा। तभी बाईक सवार बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया। जिसके बाद बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में प्रिंस का इलाज चल रहा था जहां उसने आज दम तोड़ दिया। 


बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने भी बताया था कि अपराधी प्रिंस कुमार की रिकॉर्ड को खंगाला गया तब पता चला कि इस पर 20 के करीब हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट के संगीन मामले दर्ज है। इस कुख्यात अपराधी को पकड़कर पुलिस ने जेल भी भेजा था। कुछ ही दिन पहले यह जेल से बाहर निकला था। एसपी ने बताया कि जिन लोगों के साथ वह पहले काम करता था उन्हीं के साथ दुश्मनी हो गयी थी। उन्ही में से कुछ लोगों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। फिलहाल सभी अपराधियों की पहचान कर ली गयी है जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी।  

गैंगवार में घायल कुख्यात प्रिंस की इलाज के दौरान मौत, कोर्ट में पेशी के बाद हुआ था हमला

प्रिंस कुमार का फाइल फोटो

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता