ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?‘बिहार अभी इसके लिए तैयार नहीं’, गांवों में 1200 टैक्स का मंत्री दीपक प्रकाश ने किया विरोध, पंचायत चुनाव पर क्या बोले?NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तार

घाटी में कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ 64 नेताओं का इस्तीफा

DESK : जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद इस्तीफों की बाढ़ आ गई है। आजाद के नई पार्टी बनाने के एलान के बाद उनके समर

घाटी में कांग्रेस को बड़ा झटका, एक साथ 64 नेताओं का इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद इस्तीफों की बाढ़ आ गई है। आजाद के नई पार्टी बनाने के एलान के बाद उनके समर्थथन में 64 नेताओं ने कांग्रेस को बाय-बाय कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस के 64 नेताओं ने एक साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। ये सभी नेता कांग्रेस छोड़ने के बाद गुलाम नबी आजाद की नई पार्टी ज्वाइन करेंगे।


कांग्रेस को अलविदा कहने वाले नेताओं में जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम ताराचंद, पूर्व मंत्री माजिद वानी, मनोहर लाल शर्मा, घारू चौधरी, पूर्व एमएलए बलवान सिंह, जम्मू कश्मीर के कांग्रेस सचिव नरिंदर शर्मा, महासचिव गौरव मगौत्रा, गुलाम हैदर मालिक , विनोद शर्मा, विनोद मिश्रा, नरिंदर शर्मा, मसूद, परविंदर सिंह, अराधना अंदोत्रा समेत कुल 64 लोग शामिल हैं। गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में सभी नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।


बता दें कि पार्टी में लंबे समय से नाराज चल रहे गुलाम नबी आजाद ने पिछले सप्ताह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद एलान किया था कि वे बीजेपी में नहीं जाएंगे बल्कि जम्मू-कश्मीर में नई पार्टी का गठन करेंगे और विधानसभा चुनाव में उतरेंगे। अब गुलाम नबी आजाद के इस फैसले के बाद उनके समर्थन में कांग्रेस के 64 नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आने वाले रविवार को ये सभी नेता आजाद की पार्टी ज्वाइन कर लेंगे।