ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

घरेलू विवाद से तंग आकर स्वर्ण व्यवसायी ने उठा लिया बड़ा कदम, 9 महीने पहले ही हुई थी शादी

BEGUSARAI: बेगूसराय में घरेलू विवाद में स्वर्ण व्यवसायी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक की है। बताया जाता है कि 30 वर्षीय स्वर्

घरेलू विवाद से तंग आकर स्वर्ण व्यवसायी ने उठा लिया बड़ा कदम, 9 महीने पहले ही हुई थी शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में घरेलू विवाद में स्वर्ण व्यवसायी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक की है।  बताया जाता है कि 30 वर्षीय स्वर्ण व्यवसायी आशीष रंजन उर्फ चिंटू नगर थाना क्षेत्र के हीरालाल चौक पर श्री ज्वेलर्स नाम की दुकान चलाता था। 


बताया जाता है कि देर रात पारिवारिक विवाद के कारण उसने अपने कमरे में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब सुबह वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने देखा कि आशीष रंजन पंखे से लटके हुए है जिसके बाद उन्होंने इस बात की सूचना पुलिस को दी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर आशीष रंजन उर्फ चिंटू की लाश को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गये। बताया जा रहा है कि आशीष रंजन का अपने पिता से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या की। जबकि मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी 9 माह पहले ही शादी हुई थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आशीष ने यह कदम उठाया।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता