ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

घर से स्कूल के लिए निकले शिक्षक रास्ते से बाइक समेत हो गये गायब, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना

JAMUI: जमुई के झाझा प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय लेटवा के शिक्षक अचानक गायब हो गये हैं। बांका के रहने वाले शिक्षक रफाकत हुसैन घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे लेकिन ना तो स

घर से स्कूल के लिए निकले शिक्षक रास्ते से बाइक समेत हो गये गायब, परिजनों ने दी पुलिस को सूचना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई के झाझा प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय लेटवा के शिक्षक अचानक गायब हो गये हैं। बांका के रहने वाले शिक्षक रफाकत हुसैन घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे लेकिन ना तो स्कूल पहुंचे और ना ही घर ही लौटे। अचानक शिक्षक के गायब होने से परिजन काफी परेशान हैं। परिजनों ने उन्हें हर जगह खोजा लेकिन कोई अता पता नहीं चल सका। 


लापता शिक्षक बांका के चांदन थाना क्षेत्र के कुरुमटांड गांव के रहने वाले तस्लीम अंसारी के पुत्र हैं। पिता ने बेटे के अचानक गायब होने की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने जमुई के सिमुलतला थाना के अलावे बांका के भैरोगंज आनंदपुर ओपी में भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने इसे लेकर लिखित आवेदन दिया है और पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


पिता तस्लीम अंसारी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा रफाकत हुसैन स्कूल के शिक्षक हैं। वो बच्चों को पढ़ाने के लिए सुबह 8 बजे ही घर से स्कूल के लिए निकले थे। लेकिन झाझा के नवीन प्राथमिक विद्यालय लेटवा में वो पहुंचे ही नहीं और ना ही वापस घर ही लौटे। घरवालों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। घर से वे बाइक लेकर निकले थे जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 51ई 6602 है और मोबाइल नंबर 7488636540 है। मोबाइल पर पिता ने बात करने की कोशिश की लेकिन वह ऑफ मिला। शिक्षक के अचानक गायब होने से पूरा परिवार परेशान है और पुलिस से मदद की गुहार लगा रहे हैं।  


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता