Bihar Crime News: पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, घरेलू कलह में वारदात को दिया अंजाम Bihar News: बिहार के इस जिले को मिली दो नई सड़कों की सौगात, सरकार ने दी 44 करोड़ की मंजूरी अजब प्रेम की गजब कहानी: सास-दामाद के बाद अब समधी और समधन की लव स्टोरी, घर छोड़ दोनों हुए फरार Innovative farming: 8 लाख की नौकरी छोड़ गांव लौटा युवक...अब खेती से कमा रहा है दोगुनी कमाई! जानिए कैसे? Bihar News: जमुई में नो एंट्री टाइम में बदलाव से जनता को बड़ी राहत, एसपी के निर्देश पर प्रभावी हुआ नया नियम Arvind Kejriwal Daughter Wedding: पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता शादी के बंधन में बंधीं, संभव जैन के साथ लिए सात फेरे Goal Institute: गोल इंस्टीट्यूट में विशेष सेमिनार का आयोजन, नीट 2025 के लिए छात्रों को मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन Bihar Politics: सीएम फेस को लेकर महागठबंधन में मचे घमासान पर BJP की पैनी नजर, क्या बोले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय? Bihar News: मगध यूनिवर्सिटी के पूर्व VC के खिलाफ ED ने दाखिल की चार्जशीट, जानिए.. क्या है मामला? Bihar News :बिहार को मिली ऐतिहासिक सौगात, गंगा नदी पर बना पहला छह लेन पुल अब पूरी तरह तैयार, जल्द होगा उद्घाटन!
18-Sep-2024 06:49 PM
MUNGER: बिहार के मुंगेर जिले में 22 साल के युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। हत्या के बाद शव को बगीचे में फेंका गया। युवक बीती रात से ही गायब था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।
घटना मुंगेर जिला अंतर्गत गंगटा थाना क्षेत्र के जमघट गांव का है। जहां गांव के पास आम के बगीचे में ताड़ के पेड़ के नीचे से एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। युवक के गले और शरीर पर जख्म का निशान पाया गया है। मृतक की पहचान गां के ही अशोक शर्मा के छोटे पुत्र किशन कुमार शर्मा के रूप में हुई है। जो ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था।
शव मिलने की खबर ग्रामीणों ने मृतक के परिजन और गंगटा थाने की पुलिस को दी। जिसके बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि घर का छोटा बेटा था। मृतक के पिता और बड़े भाई बाहर कमाते हैं।
मृतक अपनी मां के साथ यहां रहता था और कल रात घर के बगल में बर्थडे पार्टी से वापस आ सो गया था और देर रात किसी का फोन आया और वह घर से निकल गया। तब से वह घर वापस नहीं लौटा और आज पता चला कि उसकी लाश आम के बगीचे में पड़ी हुई है। मृतक का मोबाइल भी उसके पास नही था। वहीं इस मामले में खड़गपुर डीएसपी चंदन कुमार ने बताया की प्रथमदृष्टया गला दबा के हत्या किये जाने का मामला प्रतीत होता है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। उन्होने कहा कि इस मामले का खुलासा जल्द किया जाएगा और जो भी दोषी होंगे उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।