ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

घर में सो रहे थे परिवार के सभी सदस्य, बदमाशों ने 5 की बेरहमी से कर दी हत्या, एक ही परिवार के पांच लोगों के मर्डर से सनसनी

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलप

घर में सो रहे थे परिवार के सभी सदस्य, बदमाशों ने 5 की बेरहमी से कर दी हत्या, एक ही परिवार के पांच लोगों के मर्डर से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। एक साथ पांच लोगों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। एक ही कमरे से पांचों शवों को बरामद दिया गया है। एसएसपी के अलावा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।


बताया जा रहा है कि परिवार नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में किराए पर कमरा लेकर रहता था। अपराधियों ने 42 वर्षीय राहुल तिवारी, राहुल की 38 वर्षीय पत्नी प्रीति और तीन बच्चियां माही, पीहू और पाहु को मौत के घाट उतार दिया है। शनिवार की सुबह एक ही कमरे में पांच शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले के छानबीन में जुट गई है। जांच के लिए डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटना की तस्वीरें दिल दहला देने वाली हैं। सभी की हत्या सोते वक्त की गई है। मृतक परिवार भरवारी कौशांबी का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।