ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

घर में मिली मां-बाप और बेटे की जली लाश, हाथ- पैर टेप से बांधा हुआ था

DESK : दिल दहला देने वाली एक वारदात उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आई है. जहां घर में मां -बाप और बेटे की जली हुई लाश मिली है. खास बात यह है कि घर के मालिक रामवीर के हाथ और पैर टेप से बंधे हुए

घर में मिली मां-बाप और बेटे की जली लाश, हाथ- पैर टेप से बांधा हुआ था
Anamika
2 मिनट

DESK :  दिल दहला देने वाली एक वारदात उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आई है. जहां घर में मां -बाप और बेटे की जली हुई लाश मिली है. खास बात यह है कि घर के मालिक रामवीर के हाथ और पैर टेप से बंधे हुए थे.

 ट्रिपल मर्डर की वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. घटना एत्माद्दौला क्षेत्र इलाके की है, जहां घर के तीन सदस्यों की लाश कमरे के अंदर से जली हुए हालत में बरामद की गई है. अंदेशा जताया जा रहा है कि तीनों को मारने के बाद जला दिया गया है.

 बताया जा रहा है कि मृतक रामबीर परचून की दुकान चलाता था. घर में उसकी पत्नी मीरा और बेटा बबलू रहता था. सुबह जब पड़ोसियों की नजर रामवीर के घर पर पड़ी तो उनकी चीख निकल गई. रामवीर, मीरा और बबलू के जले हुए शव कमरे में दिखे. इसकी जानकारी आनन-फानन में पड़ोसियों ने पुलिस अधिकारी को दी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस जांच में जुट गई है. लाशों का पोस्टमार्टम कराया गया है, वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और हत्या के एंगल से जांच की जा रही है.