1st Bihar Published by: Updated Feb 04, 2021, 8:49:30 AM
- फ़ोटो
GAYA : इस वक़्त की बड़ी खबर गया जिले से सामने आ रही है जहां भीषण आगलगी में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. घटना अतरी थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव की बताई जा रही है. मृतकों में एक ही परिवार के पति, पत्नी और मां शामिल हैं.
जानकारी के अनुसार बोरसी में रखे आग की वजह से यह घटना हुई. देखते ही देखते आग इतनी भीषण लग गई कि घर में रह रहा पूरा परिवार इसकी चपेट में आ गया और तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.
आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था. लोगों ने काफी आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका. बाद में फायर स्टेशन में मामले की जानकारी दी गई जिसके बाद दमकल गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. पुलिस को मामले की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.