ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

घर में घुसकर जिला परिषद के नाजिर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान जिले का है जहां अपराधियों ने घर में घुस

घर में घुसकर जिला परिषद के नाजिर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीवान जिले का है जहां अपराधियों ने  घर में घुसकर जिला परिषद के कर्मी की हत्या कर दी है। जिला परिषद में नाजिर राकेश पाठक रामदेव नगर के किराए के मकान में रहते थे। 


मृतक राकेश पाठक छपरा जिले के छोटा तेलपा का रहने वाले थे। घर में घुसकर हत्या किये जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। 


घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। बताया जाता है कि हथियारबंद अपराधी अचानक घर में घुसा और गोली मारकर राकेश पाठक की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये।