ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

घर में अकेली नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने किया गंदा काम, विरोध करने पर की पिटाई

AURANGABAD: राजधानी के पटनासिटी इलाके में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में फिर एक मामला सामने आ गया है।

घर में अकेली नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने किया गंदा काम, विरोध करने पर की पिटाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: राजधानी के पटनासिटी इलाके में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र में फिर एक मामला सामने आ गया है। जहां गांव के मनचले ने घर में घुसकर अकेली नाबालिग बच्ची के साथ गंदा काम किया। युवक की पहचान सद्दाम उर्फ गुड्डू के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक वह पुलिस के हाथ नहीं आ पाया है। आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है।


गोह थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पीड़िता का बयान लेने और मेडिकल जांच कराने में जुटी है। 14 वर्षीया पीड़िता के बयान पर दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक घटना के वक्त वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में अचानक घुस आया। घर में अकेले होने का फायदा उठाते हुए वह उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकते करने लगा। जिसका लड़की ने विरोध भी किया लेकिन आरोपी ने ऐसा करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी और गाली-गलौज करने लगा। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। 


पीड़िता के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। गोह थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि घर में अकेली नाबालिग लड़की के साथ उसने मारपीट की। घर में जबरन घुसकर लड़की के साथ गाली-गलौज किया और रेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।


 मामले में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता के बयान पर गोह थाना कांड संख्या 02/23 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में उसी गांव के एक युवक को नामजद आरोपी बनाया गया है। कांड की अनुसंधानकर्ता दारोगा किरण कुमारी ने बताया कि पीड़ित लड़की का न्यायालय में बयान दर्ज कराकर मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मामले में पुलिस आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता