1st Bihar Published by: Chandan Updated Apr 05, 2020, 6:46:00 PM
- फ़ोटो
SIWAN : सोचिए क्या होगा उस वक्त जब आप मछली पकड़ने के लिए जाल फैला कर बैठे हो और जाल में फंस जाए मोटा सा अजगर। स्वभाविक है होश फाख्ता हो जाएंगे अचानक उस अजगर को देखकर। कुछ ऐसा ही वाक्या हुआ है सीवान जिले में जहां मछली के जाल में अजगर फंस गया।
जिले के नौतन नारायणपुर का ये मामला है। जहां बरखण्डी बाबा स्थान से कुछ दूरी पर लोग मछली पकड़ने के लिए पहुंचे थे। जाल बिछा रखा था। तभी जाल भारी-भारी लगने लगा । मछली पकड़ने वालों को लगा कि अब तो मैदान मार लिया लगता है मोटी मछली फंसी है। लेकिन ये क्या जाल खींचा तो होश भी हलक में अटक कर रह गए। सामने मोटा सा अजगर जाल में फंसा हुआ था।
अजगर के देखने के बाद फिर क्या तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गये। वहां मौजूद कई लोग भाग खड़े हुए। अचानक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। लेकिन इसी बीच कुछ हिम्मतवर लोगों ने अजगर के पास पहुंच कर फोटो भी खींचे, वीडियो भी बनाए। अब ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी है और वे इंतजार कर रहे हैं कि कोई कर्मी अजगर को सुरक्षित ले जाए।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...