ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

गया से बांग्लादेशी नागरिक अपूर्वा बैरागी उर्फ दीपक गिरफ्तार, आरा की लड़की को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

ARRAH: भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि वह भारतीय लड़कियों को अपने प्रेम के जाल में फंसाता था और लड़कियो

गया से बांग्लादेशी नागरिक अपूर्वा बैरागी उर्फ दीपक गिरफ्तार, आरा की लड़की को अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: भोजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिस पर आरोप है कि वह भारतीय लड़कियों को अपने प्रेम के जाल में फंसाता था और लड़कियों के फोटो और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देता था और पैसे ऐंठने का काम करता था। उसके झांसे में कई लड़कियां भी आ चुकी है। 


गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गया जिसे से बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने अभी तक कितनी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव की विशेष टीम ने बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। 


बताया जाता है कि आरा के मौलाबाग निवासी वादिनी रमिता सिंह ने 19 मई को एक लिखित आवेदन आरा नवादा थाने में दिया था। बताया था कि अपूर्वा नाम का शख्स उन्हें, उनके भतीजे और बेटी की मोबाइल पर कॉल करके यह धमकी देता था कि उनकी बेटी का अश्लील फोटो और वीडियो उसके पास है। जिसे वह उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इस धमकीभरे कॉल के आने के बाद पूरा परिवार काफी दहशत में हो गया। वादिनी रमिता सिंह ने इस संबंध में आरा नवादा थाना में केस दर्ज कराया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की। 


जिसके बाद सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर आरा के नेतृत्व में पु०नि०- सह थानाध्यक्ष आरा नवादा, डी०आई०यू० टीम एवं थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर उक्त कांड के नामजद अभियुक्त अपूर्वा बैरागी उर्फ दीपक कुमार, पे०-अधीर बैरागी, सा०-धरावसाही, थाना-कोटालीपाड़ा. जिला-गोपालगंज (देश- बंग्लादेश) को गया जिला के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। 


बंग्लादेशी अपूर्वा बैरागी उर्फ दीपक की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि इसने अभी तक कितनी लड़कियों को अश्लील फोटोग्राफ्स और वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता