ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

GAYA पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार

GAYA: गया पुलिस ने डिजिटल अपराध पर लगाम कसते हुए विदेश भेजने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्

GAYA पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया पुलिस ने डिजिटल अपराध पर लगाम कसते हुए विदेश भेजने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक लैपटॉप, 21 मोबाइल फोन, 15 रजिस्टर, तीन अपाचे मोटरसाइकिलें और अन्य सामग्री बरामद की है। एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस कार्रवाई की जानकारी दी।


 उन्होंने बताया कि शेरघाटी थाना, साइबर थाना और तकनीकी शाखा को सूचना मिली थी कि शेरघाटी थाना अंतर्गत तेतरिया स्थित एक मकान में साइबर अपराधी लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई और उस स्थान पर छापेमारी की गई, जहाँ से पाँच साइबर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।


एसएसपी भारती ने बताया कि ये सभी साइबर अपराधी मजदूर वर्ग के लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करते थे। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विकास कुमार, गणेश कुमार, जनमूल हुसैन, जमील अख्तर और मोहम्मद अमीरुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। ये सभी अपराधी बिहार और झारखंड के रहने वाले बताए जाते हैं। ये अपराधी लोगों के पासपोर्ट से डेटा निकालकर फर्जी कार्ड बनाते थे।


गया से नितम राज की रिपोर्ट..