ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

गया: पांचवी कक्षा के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल संचालक का बेटा गिरफ्तार

GAYA: गया के वजीरगंज में 8 मई को पांचवी कक्षा के छात्र मिहिर की हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में स्कूल संचालक के बेटे हर्ष को पुलिस ने गिरफ्ता

गया: पांचवी कक्षा के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल संचालक का बेटा गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया के वजीरगंज में 8 मई को पांचवी कक्षा के छात्र मिहिर की हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में स्कूल संचालक के बेटे हर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी गया एसएसपी आशीष भारती ने दी। 


गया के एसएसपी आशीष भारती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को बताया कि आरोपी हर्ष ने ही स्कूल में छात्र मिहिर की पिटाई की थी। उसने इस कदर पीटा कि छात्र की मौत हो गयी। हत्या के बाद हर्ष ने शव को छिपाने के उद्देश्य से स्कूल से 6 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया था।


गया एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के पूरा गांव में इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले पांचवी कक्षा के छात्र 11 वर्षीय मिहिर अचानक स्कूल से गायब हो गया था। लेकिन तभी कुछ देर के बाद छात्र का शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका हुआ मिला था। 


पुलिस ने जब घटना की सभी बिन्दुओं की जांच की तब पता चला कि स्कूल मालिक के बेटे ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। फिलहाल आरोपी हर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ के बाद आरोपी हर्ष को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।