ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

Gaya News: जन सुराज पार्टी की बैठक में हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने ही एक-दूसरे से भिड़ गए कार्यकर्ता; उपचुनाव को लेकर बुलाई गई थी मीटिंग

GAYA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। सभी दलों के नेता सत्ता के इस सेमीफाइनल में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए

Gaya News: जन सुराज पार्टी की बैठक में हंगामा, प्रशांत किशोर के सामने ही एक-दूसरे से भिड़ गए कार्यकर्ता; उपचुनाव को लेकर बुलाई गई थी मीटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। सभी दलों के नेता सत्ता के इस सेमीफाइनल में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बना रहे है। गया में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर बुलाई गई जन सुराज पार्टी की बैठक में भारी हंगामा हुआ है।


प्रशांत किशोर के सामने ही कार्यकर्ता बेकाबू होकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ भी की। मंच पर मौजूद प्रशांत किशोर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश करते रह गए लेकिन कार्यकर्ताओं ने उनकी एक न सुनी। पीके माइक से कहते रहे कि दबाव न बनाएं लेकिन उग्र हो चुके लोगों ने तोड़ फोड़ शुरू कर दी।


दरअसल, गया के बेलागंज विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार के घमासान से पहले जन सुराज में उम्मीदवारी को लेकर हंगामा हो गया। जन सुराज ने बेलागंज से मुस्लिम प्रत्याशी को उपचुनाव में टिकट देने का ऐलान किया था। पार्टी की ओर से प्रशांत किशोर प्रेस कांफ्रेंस करके प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर रहे थे।


इससे पहले देर शाम को बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समाज की एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें हंगामा हो गया प्रशांत किशोर के सामने हंगामा उपचुनाव के टिकट को लेकर बवाल काटा। बेलागंज से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश रखने वाले नेताओं के समर्थकों ने हंगामा खड़ा कर दिया।  कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए गए और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी।

रिपोर्ट- नितम राज