ब्रेकिंग
3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

पत्नी ने आंख, कान, नाक में फेवीक्विक डालकर पति को मारा, गैर मर्द से करती थी प्यार

GAYA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल गया जिले में एक पत्नी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए निर्मम तरीके से अपने पति की हत्या कर दी है. पत्नी

पत्नी ने आंख, कान, नाक में फेवीक्विक डालकर पति को मारा, गैर मर्द से करती थी प्यार
First Bihar
2 मिनट

GAYA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल गया जिले में एक पत्नी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए निर्मम तरीके से अपने पति की हत्या कर दी है. पत्नी ने आंख, कान, नाक में फेवीक्विक डालकर अपने पति को मार डाला है. मामला सामने आने के बाद गया पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला गया जिले का है, जहां एक निर्दयी पत्नी ने नृशंस तरीके से अपने ही पति को जान से मार डाला. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि पत्नी का किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध था. वह कई दिनों से दूसरे व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध बनाती रही. जब पति को इस बात की जानकारी मिली तो उसने इस रिश्ते का विरोध किया.


आरोपी पत्नी और पति में इस बात को अक्सर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे. पति अपनी पत्नी को समझाता था कि वह इस रिश्ते को छोड़ दे. शनिवार को भी इसी मामले को लेकर दोनों में विवाद हुआ. जिसके बाद पत्नी ने अपने पति के आंख, कान, नाक में फेवीक्विक दाल दिया. पत्नी का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ. उसने चाकू से अपने पति पर हमला कर दिया और उसे जान से मार दी.


इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पत्नी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया अवैध संबंध को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. 

टैग्स