ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

लोन देने वाली कंपनी के मैनेजर से 8 लाख की लूट, 6 हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

GAYA: बिहार में अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का डर ही नहीं है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं

लोन देने वाली कंपनी के मैनेजर से 8 लाख की लूट, 6 हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: बिहार में अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा लगता है कि इन्हें पुलिस का डर ही नहीं है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार बिहार के गया जिले में अपराधियों ने उपस्थिति दर्ज करायी है। गया में लूट की बड़ी घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट कंपनी के ब्रांच मैनेजर से हथियार के बल पर 8 लाख रूपये लूट लिया और पिस्टल लहराते फरार हो गये। 


घटना गया के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज तेतरिया गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि यूपी के भदोही गांव निवासी पंकज अकेला स्टेट बैंक में कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट कंपनी का पैसा जमा कराने के लिए जा रहे थे। तभी 3 बाईक पर सवार आधा दर्जन अपराधी पिस्टल से लैस होकर पहुंचे और कनपटी में पिस्टल लगाकर रूपये से भरे बैग को लूट लिया। 


इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। बता दें कि जिस कंपनी के मैनेजर से कैश लूटा गया है वो कंपनी करीब 150 महिला समूह को लोन देने का काम करती है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. 


रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता