मोक्षनगरी ने 45 साल बाद बिछड़े परिवार को मिलाया, एक ही फैमिली के 80 लोगों ने एक साथ किया पिंडदान

1st Bihar Published by: 13 Updated Sep 13, 2019, 1:09:45 PM

मोक्षनगरी ने 45 साल बाद बिछड़े परिवार को मिलाया, एक ही फैमिली के 80 लोगों ने एक साथ किया पिंडदान

- फ़ोटो

GAYA: मोक्षधाम गया में 45 साल बाद एक परिवार फिर से मिला है. विष्णुनगरी में एक ही परिवार के 80 लोगों ने अपने पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए एक साथ पिंडदान किया है. 45 सालों से परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग थे. ऐसा पहली बार हुआ है जब एक ही परिवार के 80 लोगों ने एक साथ पिंडदान किया है. गया के फल्गु नदी पर सभी लोगों ने अपने पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए एक साथ पिंडदान किया. परिवार के सभी लोग 45 साल से अलग-अलग थे. बीते 45 सालों में कोई भी एक-दूसरे से नहीं मिला था. 45 सालों से कोई विदेश तो कोई अन्य राज्यों में अपने परिवार के साथ रह रहा था. परिवार के लोगों का कई सालों से यह सपना था कि परिवार के सभी सदस्य एक साथ मिलकर अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान करें. पिंडदान करने आये बजरंग लाल गुप्ता ने बताया की 40 दादा के परिवार के सभी सदस्य एक साथ जुटे हैं. 5 सालों से इसके लिए कोशिशें की जा रही थी. जिसके बाद भगवान की कृपा से यह संभव हो पाया. गया से पंकज की रिपोर्ट