बारिश से मची तबाही, गया में पानी में डूबने से मासूम समेत चार की मौत

1st Bihar Published by: Pankaj Kumar Updated Sep 30, 2019, 6:38:04 PM

बारिश से मची तबाही, गया में पानी में डूबने से मासूम समेत चार की मौत

- फ़ोटो

GAYA : बिहार में भीषण बारिश से तबाही मची हुई है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है गया जिले से जहां पानी में डूबने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे से मृतक के परिजनों में मातम छाया हुआ है. प्रशासन की ओर से आजम लोगों तक मदद पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है. 

घटना जिले के तीन अलग-अलग इलाकों की है. जहां टिकारी, बेलागंज और नगर एरिया में यह हादसा हुआ है. इसमें चार लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. मिली जानकारी के मुताबिक गांधी मैदान स्थित तालाब में भरे पानी में डूबकर एक 10 साल के बच्चे की मौत हुई. जिसकी पहचान मोहम्मद राकीव के रूप में की गई है. 

बता दें कि पिछले 4 दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है. बच्चे की मौत पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की. लोगों का कहना है कि मृतक बच्चे का परिवार काफी गरीब है. उसके पिता मजदूरी करते हैं. ऐसे में सरकार को आर्थिक सहायता देनी चाहिए.