ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाई

गया में दिनदहाड़े ठेकेदार को मारी गोली, पूर्व डिप्टी मेयर के भतीजा पर लगा आरोप

GAYA : गया में रंगदारी न देने पर पूर्व डिप्टी मेयर के भतीजे शामू यादव ने दिनदहाड़े ठेकेदार को गोली मार दी. गंभीर रुप से घायल ठेकेदार को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मे

गया में दिनदहाड़े ठेकेदार को मारी गोली, पूर्व डिप्टी मेयर के भतीजा पर लगा आरोप
Anamika
2 मिनट

GAYA :  गया में रंगदारी न देने पर पूर्व डिप्टी मेयर के भतीजे शामू यादव ने दिनदहाड़े ठेकेदार को गोली मार दी. गंभीर रुप  से घायल ठेकेदार को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है. 

घटना गया के रामपुर थाना इलाके के एपी कॉलोनी की है, जहां मकान बनाने के कार्य में लगे ठेकेदार संजीव कुमार को पूर्व डिप्टी मेयर के भतीजे शामू यादव ने गोली मार दी. ठेकेदार को गर्दन और पेट में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि शामू यादव हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है. 

घायल ठेकेदार के परिजनों ने बताया कि पूर्व डिप्टी मेयर बच्चू यादव का भतीजा शामू यादव ने मकान बनाने के एवज में कुछ दिन पहले पांच लाख रंगदारी की मांग की थी, जिसे लेकर बुधवार की सुबह दोनों में बहस हुई और इसी दौरान शामू ने पिस्टल निकालकर संजीव को गोली मार दी. 

घटना के बाद सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि शामू यादव का आपराधिक इतिहास रहा है जो हाल हीं में जेल से छूट कर लौटा है. परिजनों के द्वारा बताया गया है की रंगदारी की मांग की गई थी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता