1st Bihar Published by: Updated Jul 03, 2021, 9:42:07 AM
- फ़ोटो
GAYA : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के गया जिले के सामने आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है.
घटना गुरुआ-गुरारू स्टेट हाईवे 69 पर कोंची गांव के समीप की है. बताया जा रहा है कि दो बाइकों की टक्कर में यह हादसा हुआ है. इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों में गुरारू थाना क्षेत्र के बरमा गांव के प्रमोद कुमार चंद्रवंशी और चंदौसी थाना क्षेत्र के कोसमा गांव के गुंजन कुमार शामिल हैं.
कोंची गांव के समीप दोनों बाइक आपस में टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. बड़े वाहन से भी दोनों बाइकों की टक्कर होने की भी बात सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है.