ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

गया में चोरी की भीषण घटना: गोदाम में घुसकर ब्रांडेड कपड़ा सहित 15 लाख का सामान किया गायब

GAYA: बिहार के गया जिले में भीषण चोरी की घटना हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामशिला मोड़ के पास एक गोदाम में चोरों ने हाथ साफ किया है। करीब 15 लाख रुपये के ब्रांडेड कपड़े व

गया में चोरी की भीषण घटना:  गोदाम में घुसकर ब्रांडेड कपड़ा सहित 15 लाख का सामान किया गायब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GAYA: बिहार के गया जिले में भीषण चोरी की घटना हुई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के रामशिला मोड़ के पास एक गोदाम में चोरों ने हाथ साफ किया है। करीब 15 लाख रुपये के ब्रांडेड कपड़े व अन्य सामान की चोरी कर अपराधी आराम से नौ दो ग्यारह हो गये। घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार की सुबह मिली। जिसके बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।


 कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 15 लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। घटना गया शहर के रामशिला मोड़ के पास सेफ एक्सप्रेस नामक गोदाम  में हुई है। चोरी की घटना के बाद गोदाम के मालिक रवि शर्मा को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है कि सबसे पहले इसकी सूचना डायल 112 को मिली थी। जो सबसे पहले गोदाम के पास पहुंची थी। इसके बाद कोतवाली थाना को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। 


प्रारंभिक जांच में पुलिस को कोई विशेष सुराग हाथ नहीं लगा है। स्थानीय लोगों की माने तो जिस सेफ एक्सप्रेस नामक गोदाम में चोरी हुई है उसमें कुछ दिन पहले ही नामी गिरामी ब्रांड के कपड़े रखे गये थे। जिसमें कुछ महिलाओं के भी कपड़े थे। जिसे अपराधियों ने चुरा लिया और मौके से  फरार हो गये। इसकी कीमत 15 लाख रूपये आंकी जा रही है। 


गोदाम में सीसीटीवी नहीं लगा हुआ था। यदि लगा रहता तो उससे पुलिस को अनुसंधान में मदद मिलती। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंडी नवादा के रहने वाले स्व. अर्जुन यादव उर्फ गाँधीजी की जमीन पर गोदाम बना हुआ है। इस गोदाम को किराये पर लेकर लोग कारोबार कर रहे हैं। जिस कंपनी ने गोदाम ले रखा है उसके ब्रांच हेड रविकेश कुमार शर्मा हैं। जिस गोदाम में चोरी हुई है वो गया-पटना एनएच-83 के पास है। जहां आसपास में कई दुकानें और घर भी बने हुए हैं। 


जिसमें लोग रहते हैं, लेकिन किसी को इतनी बड़ी चोरी की भनक नहीं लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गोदाम में अक्सर मालवाहक वाहनों का आना जाना लगा रहता है क्योंकि यहां माल अनलोड भी होता है और यहां से माल भेजा भी जाता हैं। जिसके कारण भी लोगों को किसी तरह का शक नहीं हुआ। भीषण चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।