1st Bihar Published by: Updated Oct 31, 2019, 5:25:59 PM
- फ़ोटो
GAYA: इस वक्त की बड़ी खबर गया से आ रही है. यहां पर ईंट भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों पर चिमनी गिर गया है. दबने से 2 मजदूरों की मौत हो गई है.
इस हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सभी घायलों को शेरघाटी अनुमंडलीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यह घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र की है.
फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले और घायल मजदूर यूपी के चंबल के रहने वाले हैं. सभी मजदूर चिमनी पर काम करते थे और यही पर परिवार के साथ रहते थे. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.