ब्रेकिंग
Bihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंकमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखें

गया में अपहरण के बाद भागलपुर से बरामद हुआ बालक, अपहर्ता भी गिरफ्तार, फिरौती नहीं देने पर किडनी बेचने की दी थी धमकी

DESK: गया से अपहृत बच्चे को भागलपुर से बरामद किया गया है। अपहरण के 48 घंटे बाद पुलिस ने शिवम को बरामद किया। वही अपहरण करने वाले शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त

गया में अपहरण के बाद भागलपुर से बरामद हुआ बालक, अपहर्ता भी गिरफ्तार, फिरौती नहीं देने पर किडनी बेचने की दी थी धमकी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: गया से अपहृत बच्चे को भागलपुर से बरामद किया गया है। अपहरण के 48 घंटे बाद पुलिस ने शिवम को बरामद किया। वही अपहरण करने वाले शख्स को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आए अपहर्ता ने फिरौती नहीं देने पर बच्चे की किडनी बेचने की धमकी परिजनों को दी थी। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गया-पटना मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा मचाया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भागलपुर से अपहर्ता को धड़ दबोचा और बच्चे को भी बरामद कर लिया।

गौरतलब है कि गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के बागेश्वरी स्थित बमबाबा इलाके के गजेंद्र मिश्रा के 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार मिश्रा का सोमवार को अपहरण किया गया। अपहरण करने वाले शख्स ने बच्‍चे के परिजनों को फोन कर 4 लाख की फिरौती मांगी। फिरौती नहीं देने पर बच्‍चे की किडनी बेचने की भी धमकी दी। परिजनों ने अपहरण के मामले में अपने ही पड़ोसी को नामजद बनाया। जो घटना के बाद से फरार है। घटना से आक्रोशित लोगों ने इस दौरान पटना-गया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और शिवम की बरामदगी की मांग की। इस दौरान लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर विरोध भी जताया। इस दौरान पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश भी की लेकिन लोग शिवम की सकुशल बरामदगी की मांग पर अड़े थे। 


इधर पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी तभी तकनीकी सेल की मदद से अपहर्ता अनिल भट्ट का मोबाइल टावर भागलपुर में मिलने की सूचना मिली। उसी के आधार पर स्थानीय पुलिस की मदद से अपहर्ता को पकड़ा गया। जिसके बाद बालक शिवम को भी बरामद कर लिया गया। भागलपुर में एसपी आवास के पास से बच्चे को बरामद किया गया। डेल्हा थानाध्यक्ष बवन बैठा ने बताया कि अपहर्ता अनिल भट्ट बच्चे को लेकर भागलपुर पहुंचा था। फिलहाल दोनों को लेकर पुलिस गया के लिए रवाना हुई।