1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated Oct 10, 2019, 5:10:31 PM
- फ़ोटो
GAYA: बड़ी खबर गया से जहां सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया है. गया और औरंगाबाद के जंगली इलाके में चलाए गए इस सर्च अभियान में सीआरपीएफ ने नक्सलियों के उपयोग में आन वाली कई चीजें बरामद की है.
सीआरपीएफ ने जिले के सोनदाहा जंगल में सर्च के दौरान कई नक्सली वर्दी, नक्सली साहित्य, पिट्ठू, राइफल सीलिंग और कई सिविल जैकेट बरामद किया है.
सर्च अभियान के दौरान पाए गए नक्सलियों का सामान इस बात का सबूत है कि इस इलाके में काफी तादाद में नक्सलियों की मौजूदगी है.