ब्रेकिंग
गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦1st Bihar की खबर का बड़ा असर..नगर निगम कमिश्नर प्रभात झा सस्पेंड, टेंडर में किया था बड़ा घोटाला, नगर विकास विभाग ने खेल का किया खुलासा ✦भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR कराने थाने पहुंचे

GAYA CRIME NEWS: नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से 11 लाख ठगी, पैसे मांगने पर किया दुष्कर्म

GAYA: गया शहर की एक महिला ने चेरकी स्थित प्रकाश विद्या मंदिर विद्यालय और ओम साईं अस्पताल के निदेशक मनोज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि मनोज कुमार ने शिक्षिक

GAYA CRIME NEWS: नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला से 11 लाख ठगी, पैसे मांगने पर किया दुष्कर्म
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: गया शहर की एक महिला ने चेरकी स्थित प्रकाश विद्या मंदिर विद्यालय और ओम साईं अस्पताल के निदेशक मनोज कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि मनोज कुमार ने शिक्षिका के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 11 लाख रुपये ठगे और जब उसने पैसे वापस मांगे तो उसे 21 दिसंबर 2024 की शाम बुलाकर एक कमरे में बंद कर महिला के साथ बलात्कार किया गया। 


पीड़िता के अनुसार, मनोज कुमार ने 2020 में उसे शिक्षिका के पद पर बहाली कराने का झांसा देकर 11 लाख रुपये लिया था। जब बहाली नहीं हुई तो पीड़िता अपने पैसे वापस मांगेने लगी। मनोज कुमार कई वर्षों तक उसे टालता रहा। पैसे वापस देने के बहाने मनोज कुमार ने पीड़िता को 21 दिसंबर 2024 की शाम को स्कूल बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि स्कूल में अकेले पाकर मनोज कुमार ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसका बलात्कार किया। 


पीड़िता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला थाना प्रभारी शशिकला कुमारी ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पीड़िता का मेडिकल जाँच कराई गई है। जांच रिपोर्ट आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता ने पुलिस से अपने पैसे वापस दिलाने और बलात्कार के मामले की जांच करने के लिए न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला अत्यंत गंभीर है और पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। 

गया से नितम राज की रिपोर्ट