ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

GAYA CRIME NEWS: एक लाख का इनामी नक्सली कमलेश रवानी गिरफ्तार, कई वर्षों से चल रहा था फरार

GAYA: कई वर्षों से फरार एक लाख के इनामी नक्सली कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरअसल फरार अपराधियों और नक्सलियों को धर-पकड़ अभियान में गया पुलिस जुट

GAYA CRIME NEWS: एक लाख का इनामी नक्सली कमलेश रवानी गिरफ्तार, कई वर्षों से चल रहा था फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: कई वर्षों से फरार एक लाख के इनामी नक्सली कमलेश रवानी उर्फ कमलेश राम आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दरअसल फरार अपराधियों और नक्सलियों को धर-पकड़ अभियान में गया पुलिस जुटी हुई थी। तभी गया पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी।  


गया के खिजरसराय प्रखंड के महकार थाना क्षेत्र स्थित घोल बीघा गांव से उसे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में एसएसपी आशीष ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कमलेश रवानी जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। महकर थाना क्षेत्र में लेवी मांगने का मामला उसके खिलाफ दर्ज है। वही मुफ्फसिल थाना, घोसी और नालंदा थाने में कई संगीन मामले भी कमलेश के खिलाफ दर्ज है।


 पूर्व में वह जेल भी जा चुका है लेकिन बीते कई वर्षों से वह फरार चल रहा था। वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक लाख रूपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार कमलेश रवानी को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।