1st Bihar Published by: 13 Updated Aug 15, 2019, 11:50:02 AM
- फ़ोटो
GAYA: सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी खनन माफिया मानने को तैयार नहीं हैं. सरकार की ओर से बालू खनन पर रोक लगाने के बाद भी गया में बालू का अवैध खनन चल रहा है. बोधगया रोड के केंदुई घाट के पास बालू का अवैध खनन बेरोक-टोक जारी है. दिन के उजाले में ही जेसीबी लगाकर दर्जनों ट्रैक्टर में बालू को लोड कर भेजा जा रहा है. फल्गू नदी में पानी होने के बावजूद बालू माफिया बालू का अवैध उत्खनन और ढुलाई कर रहे हैं. अब देखना ये है कि जिला प्रशासन कब इन बालू माफिया पर कार्रवाई करती है. गया से पंकज कुमार की रिपोर्ट