ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

5 महिलाओं के पैकेट से निकला 2.36 करोड़ रुपया, तलाशी लेने के दौरान बिहार पुलिस की उड़ी नींद

GAYA : बिहार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गया से पुलिस ने 5 महिलाओं को अरेस्ट किया है. जो हवाला रैकेट में शामिल हैं. गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अरेस्ट महिलाओं के पास

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. गया से पुलिस ने 5 महिलाओं को अरेस्ट किया है. जो हवाला रैकेट में शामिल हैं. गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अरेस्ट महिलाओं के पास से लगभग तीन लाख अमेरिकी डालर जब्त किये गए हैं. पहली बार इतनी भारी मात्रा में गया एयरपोर्ट से विदेशी मुद्रा बरामद किया गया है. पुलिस गिरफ्त महिलाओं से पूछताछ कर रही है. 


गया एयरपोर्ट पर अरेस्ट सभी 5 महिलाएं म्यांमार की रहने वाली हैं. जिनके पास से  तीन लाख अमेरिकी डॉलर जब्त किये गए हैं. पुलिस ने बताया कि महिलाओं ने पूछताछ में यह कुबूल किया कि वे लोग हवाला रैकेट से जुड़ी हुई हैं. महिलाओं के पास से जब्त तीन लाख अमेरिकी डॉलर की कीमत भारतीय मुद्रा में तकरीबन 2 करोड़ 36 लाख रुपये बताई जा रही है. 


पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक म्यांमार इंटरनेशनल फ्लाइट संख्या 8एम 601/602 से महिलाएं यंगून जाने वाली थीं. लगेज चेक-इन के एक्स-रे के दौरान शक के आधार पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लगेज खुलवाया जिसमें चार पैकेट में रखे तीन लाख अमेरिकी डालर जब्त की गई. महिलाओं ने बताया कि फ्लाइट के लिए एयरपोर्ट आने के दौरान होटल में एक महिला ने वह पैकेट दिया था. फिलहाल पुलिस महिलाओं को हिरासत में लेकर और पूछताछ कर रही है.

टैग्स