1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 03, 2019, 11:06:01 AM
- फ़ोटो
LAKHISARAI : चाइनीज फूड खाने के लिए लोग दीवाने होते हैं लेकिन एक ऐसी घटना सामने आई है कि लोग चौंक गए हैं. दरअसल चाउमीन खाने के लिए लोग एक दूसरे के जान के दुश्मन बन गए. ताजा मामला लखीसराय जिले का है. जहां चाउमीन खाने के लिए लोगों में जमकर मारामारी हो गई. इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पूरी घटना जिले के पचौता गांव की है. जहां चाउमीन खाने को लेकर मामूली से विवाद में लोग आपस में भिड़ गए. एक दूसरे पर टूट पड़े. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और वह इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. वहां मौजूद लोग एक दूसरे पर लाठी और डंडे से प्रहार करने लगे. बताया जा रहा है कि इस घटना में काफी लोगों को चोटें आई हैं. जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. इस घटना ने पुलिस के नाक में भी दम कर रखा है. गांव में तनावपूर्ण हालात है. मौके पर पहुंच कर पुलिस कैंप कर रही है.