1st Bihar Published by: Updated Sep 22, 2019, 1:26:53 PM
- फ़ोटो
PATNA: पटना से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पर घर में आग लगने से पांच लोग झुलस गए हैं। दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र की है।
झुलसे सभी लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान यह घटना घटी है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची है. घटना के बारे में जानकारी ले रही है.