ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

गांव के दामाद को चाय पिलाना पड़ गया भारी, ससुरालवालों ने घर की महिलाओं को भर दम पीटा

JEHANABAD: जहानाबाद में चाय पीने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में कई महिलाएं घायल हो गयी हैं। घटना जहानाबाद के भेलावर ओपी अंतर्गत गोपालपुर गांव

गांव के दामाद को चाय पिलाना पड़ गया भारी, ससुरालवालों ने घर की महिलाओं को भर दम पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: जहानाबाद में चाय पीने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की इस घटना में कई महिलाएं घायल हो गयी हैं। घटना जहानाबाद के भेलावर ओपी अंतर्गत गोपालपुर गांव का है। जहां चाय पीने के मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये। जिसमें एक पक्ष की 4 महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई। घायलों में फरजाना खातून, रुखसाना खातून, रुखसार खातून और आरजू परवीन शामिल हैं। 


घटना के संबंध में घायल फरजाना खातून ने बताया कि दूसरे पक्ष का दामाद उसके घर पर चाय पीने के लिए आया हुआ था। जो उसके ससुरालवालों को नागवार गुजरा। चाय पीने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट की नौबत आ गयी। दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। मना करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में मौजूद सभी महिलाओं पर हमला कर दिया।


जिससे घर की चार महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गयी। सभी घायल महिला का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को सुनकर गांव के सभी इकट्ठा हो गये। घटना को लेकर सभी लोग हैरान हैं कि चाय पीने जैसी मामूली विवाद को लेकर इतनी मारपीट की गयी। इस घटना में घर की चार महिलाएं घायल हो गयी। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भेलाबर ओपी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। घायल महिलाओं का बयान लेने में पुलिस जुटी है। वहीं महिलाओं पर हमला करने वालों की पहचान की जा रही है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता