ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

गांव के 3 मनचलों ने लड़की से किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ 3 मनचलों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस माम

गांव के 3 मनचलों ने लड़की से किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ 3 मनचलों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि दो अब भी फरार है। मुशहरी थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की है।


पीड़िता की उम्र 17 वर्ष बतायी जा रही है। जिसके साथ गांव के ही तीन मनचलों ने बीते 27 अप्रैल की शाम 7 बजे गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान युवकों ने लड़की का अश्लील वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद से पीड़िता को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। दो दिनों तक बच्ची इसी डर से चुप रही कि कही अश्लील वीडियो ना वायरल कर दे। 


गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी लड़की को फिर बुला रहे थे और नहीं आने पर इस वीडियो को वायरल करने की लगातार धमकी दे रहे थे। जब लड़की नहीं पहुंची तब मनचलों ने वीडियो को अपलोड कर दिया। जिसकी जानकारी मनचलों ने पीड़िता को दी। 


जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंच गयी और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने उसके साथ गंदा काम किया और उसका वीडियो बना वायरल करने की धमकी देने लगा और आखिरकार उस वीडियो को वायरल कर दिया गया।


गांव के ही शंभू राय के बेटे 21 वर्षीय सुनील कुमार सहित गांव के 2 और युवकों के ऊपर पीड़िता ने गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को धड़ दबोचा। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार युवक से फिलहाल पूछताछ की जा रही है उसी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को पकड़ा जाएगा।


 बता दें कि नाबालिग बच्ची महादलित समुदाय से आती हैं। बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर मनचलों ने अपलोड कर दिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। किसने इस वीडियो को अपलोड किया इसकी पता भी पुलिस लगा रही है। वही गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद जेल भेजा जाएगा। युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपी भी जल्द पकड़े जाएंगे।  

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता