ब्रेकिंग
महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमहिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभ

गणतंत्र दिवस के मौके पर PK ने दी संविधान की दुहाई, CAA-NRC का फिर किया विरोध

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बाऱ फिर CAA-NRC और NPR के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि भारत के लो

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने गणतंत्र दिवस के मौके पर एक बाऱ फिर CAA-NRC और NPR के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवाया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि भारत के लोगों ने इससे बेहतर समय नहीं होगा जब देश के लोग दिखा सकें कि वे धर्मनिरपेक्ष गणराज्य में भाईचारे के साथ रहते हैं।


जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम, भारत के लोगों  के लिए इससे ज्यादा बेहतर कोई समय नहीं, खासकर उनके लिए जिनपर भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य का चमकता उदाहरण बनाये रखने और हमारे संकल्प को फिर से हासिल करने की शक्ति रखने की जिम्मेदारी है। जहां न्याय, स्वतंत्रता, समानता सभी के लिए सुरक्षित हो और सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ रहें।


प्रशांत किशोर ने लोकतंत्र की दुहाई देते हुए इशारों में सबकुछ कह दिया है। उन्होनें भारत को संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष गणराज्य बताते हुए कहा कि यहां न्याय स्वतंत्रता और समानते के सभी लोग सुरक्षित और आपसी भाईचारे के साथ रहें। प्रशांत किशोर ने इशारों में सरकार को अहसास कराने की कोशिश की है कि वे भारत गणतंत्र की इन खूबियों और खासियत से खिलवाड़ कर रहे हैं।


बता दें कि सीएए-एनआरसी का जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर मुखर विरोध कर रहे हैं। अपनी ही पार्टी के नेता नीतीश कुमार के खिलाफ ही उन्होनें मोर्चा खोल रखा है। बार-बार वे ट्वीट कर पार्टी के अंदर खलबली मचा रहे हैं। वहीं जेडीयू की सहयोगी बीजेपी पर तो प्रशांत किशोर खासे आक्रामक हैं। उन्होनें नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस(एनआरसी) को देश में लागू करने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चुनौती तक दे डाली है। 


टैग्स