ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

गांजा के बकाए रुपए को लेकर विवाद, पिता - पुत्री ने किया एसिड से हमला

SUPAUL : बिहार के सुपौल से एक आश्चर्चकित कर देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां गांजा का बकाए रुपए नहीं देने की वजह से अवैध कारोबारी और उसकी बेटी ने एक युवक के चहेरे पर

गांजा के बकाए रुपए को लेकर विवाद, पिता - पुत्री ने किया एसिड से हमला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SUPAUL : बिहार के सुपौल से एक आश्चर्चकित कर देने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां गांजा का बकाए रुपए नहीं देने की वजह से अवैध कारोबारी और उसकी बेटी ने एक युवक के चहेरे पर तेजाब से हमला कर दिया।  जिसमे युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। जिसका इलाज फ़िलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद किशनपुर थाने की पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के कटहरा गांव के वार्ड नंबर 10 का बताया जा रहा है। जहां 26 वर्षीय अर्जुन मुखिया को गांव के ही गणेश स्वर्णकार और गणेश की बेटी 22 वर्षीय पूजा कुमारी ने चेहरे पर तेजाब डाल कर जख्मी कर दिय।  इसके पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि गणेश स्वर्णकार का अर्जुन मुखिया के ऊपर कुछ उधार बचा हुआ था, जिसे अर्जुन चूका नहीं पा रहा था, इसी को लेकर आगोश में आकर गणेश और उसकी पुत्री ने तेजाब से हमला बोल दिया। 


वहीं, इस घटना को लेकर जख्मी अर्जुन मुखिया ने सुपौल सदर अस्पताल में बताया कि गणेश स्वर्णकार गांजा का कारोबार करता है। और उसने गणेश स्वर्णकार से गांजा खरीदा था। जिसका ₹950 रूपये उधार था। बुधवार की सुबह करीब 7 बजे अर्जुन मुखिया उससे फिर  उसके पास गांजा लेने उसके घर पर गया तो बकाये रुपए को लेकर दोनो में विवाद हो गया। इसी दौरान गणेश स्वर्णकार और उसकी बेटी पूजा कुमारी ने बकाया रुपया नहीं चुकाने को लेकर उसके चेहरे पर ग्लास मे रखे तेजाब फेंक दिया। जिससे वो जख़्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी अर्जुन मुखिया को पहले तो उनके परिजनों द्वारा किशनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति के मद्देनजर  प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। 


जिसके बाद फिलहाल जख्मी अर्जुन मुखिया का सदर अस्पताल के डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। दूसरी तरफ किशनपुर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर जख्मी का फर्द बयान लेकर मामला दर्ज करने में जुटी है। किशनपुर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया की घटना को लेकर इस मामले के आरोपी पूजा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही फिलहाल  मामले की तफ्तीश की जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता